एनशॉर्ट्स
अफगानिस्तान में बॉडफ्रेड, पाकिस्तान में भाई, बड़ी रकम खाते में आई, 6 महीने से 5 स्टार होटल में रह रही महिला गिरफ्तार
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के जालना रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल से एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. यहां एक महिला ने लगभग छह महीने तक फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर संदिग्ध रूप से ठहरकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. गिरफ्तार महिला का नाम कल्पना त्रिंबकराव भागवत (45) निवासी चिनार गार्डन, पडेगांव बताया गया है. पुलिस जांच में उसके अफगानिस्तान-पाकिस्तान कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है. सिडको पुलिस के अनुसार, महिला के बैंक खातों में अफगानिस्तान में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड अशरफ खलील और पाकिस्तान में उसके भाई आवेद खलील के खातों से बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी. महिला के मोबाइल में इन दोनों विदेशियों के पासपोर्ट, वीज़ा और भारत आने की आवेदन कॉपी जैसी संवेदनशील तस्वीरें भी मिली हैं. जाली दस्तावेजों के सहारे लिया था कमरा महिला ने जालना रोड स्थित होटल एंबेसडर में पिछले छह महीनों से खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।