एनशॉर्ट्स
कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर घमासान तेज, शिवकुमार गुट के समर्थक पहुंचे दिल्ली, सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में बंद कमरे में बनाई रणनीति
कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के अंदर नेतृत्व को लेकर जारी घमासान अब स्पष्ट तौर पर दिखने लगा है. इस खींचतान को लेकर देश की राजधानी दिल्ली और बेंगलुरु दोनों जगहों पर मंगलवार सियासी उथल-पुथल मची है. राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का समर्थन करने वाले पार्टी के छह से आठ विधायक रविवार (23 नवंबर, 2025) को देर रात पार्टी हाई कमान पर दबाव बनाने की कोशिश में दिल्ली पहुंचे. शिवकुमार गुट के विधायक पिछले एक हफ्ते में तीसरी बार दिल्ली की ओर कूंच कर चुके हैं. यह गुट पार्टी हाईकमान से मिलने की लगातार कोशिश कर रहे है. इसके साथ, उनकी यह मांग भी है कि पार्टी उनकी सभी शिकायतों और नेतृत्व से जुड़े सवालों पर स्पष्ट तौर पर जवाब दे. हालांकि, दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से समक्ष विधायकों के लामबंद होने की कोशिश ने यह साफ कर दिया है कि राज्य में संगठन के भीतर नेतृत्व को लेकर जारी संघर्ष
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।