एनशॉर्ट्स
Explained: 53वें चीफ जस्टिस बने सूर्यकांत, SPG प्रोटेक्शन, 40 लोगों का स्टाफ, 10 एकड़ का बंगला, कैसी होती है CJI की लाइफस्टाइल?
आज यानी 24 नवंबर को भारत को 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) मिले. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को CJI के पद की शपथ दिलाई. राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में 7 देशों के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के जजों ने शिरकत की, क्योंकि CJI का पद और इसपर बैठने वाला शख्स कोई आम इंसान नहीं रहता है. इसका एक उदाहरण 51वें CJI संजीव खन्ना थे, जो रोजाना कई किलोमीटर मॉर्निंग वॉक करते थे, लेकिन उन्हें इसे छोड़ना पड़ा, वजह- भारत का CJI होना. ABP एक्सप्लेनर में समझते हैं कि CJI बनते कैसे हैं, तनख्वाह कितनी मिलती है और जस्टिस सूर्यकांत कौन हैं… सवाल 1- भारत के 53वें CJI सूर्यकांत कौन हैं?जवाब- 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत ने 1984 में हिसार की जिला अदालत से अपने कानूनी करियर की शुरुआत की थी. 1985 में चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से प्रैक्टिस पूरी की. 2000 में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।