एनशॉर्ट्स
किस क्रिकेटर के सच्चे फैन थे Dharmendra? सिराज को कहा 'बहादुर' लेकिन दिल के सबसे करीब था यह खिलाड़ी
24 नवंबर की सुबह अचानक खबर आई कि दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. फिल्मी जगत से लेकर व्यापार और खेल जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियों ने भी धमेन्द्र के निधन पर शोक प्रकट किया है. शोले से लेकर सीता और गीता, अनुपमा और द बर्निंग ट्रेन जैसी हिट फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले धर्मेन्द्र बड़े क्रिकेट फैन भी हुआ करते थे. वो सचिन तेंदुलकर के बड़े फैन रहे. सचिन तेंदुलकर को बेटा कहकर पुकारा ये बात साल 2021 की है, जब धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ एक तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "देश के गौरवशाली सचिन से आज अचानक हवाई जहाज में मुलाकात हो गई. सचिन जब-जब मिला, मुझे हमेशा मेरा प्यारा बेटा बनकर मिला. जीते रहो सचिन, आपको
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।