एनशॉर्ट्स
'चुनाव की निष्पक्षता खतरे में…', EC के दो फैसलों को ममता बनर्जी ने बताया चिंताजनक, पत्र लिखकर रखी ये मांग
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर चुनाव से जुड़े दो फैसलों पर कड़ी नाराज़गी जताई है. उन्होंने कहा कि ये फैसले चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हैं और चुनाव आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. ममता बनर्जी ने सबसे पहले मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के उस निर्देश पर सवाल उठाए जिसमें जिलों को कहा गया है कि वे अपने स्तर पर डेटा एंट्री ऑपरेटर और बंगला सहायता केंद्र (BSK) के कर्मचारियों को चुनाव संबंधी काम के लिए नियुक्त न करें. इसके बजाय CEO कार्यालय ने एक बाहरी एजेंसी के माध्यम से 1,000 डेटा एंट्री ऑपरेटर और 50 सॉफ्टवेयर डेवलपर को एक साल के लिए रखने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RfP) जारी किया है. क्या कहा ममता बनर्जी ने?सीएम ममता ने कहा कि जिलों के पास पहले से ही योग्य कर्मचारी मौजूद हैं. जिलों को जरूरत पड़ने पर खुद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।