एनशॉर्ट्स
'वो वेंटिलेटर से हटने वाले थे', धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ी सायरा बानो, निधन से पहले का हाल बताया
अपने 90वें जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले दुनिया को अलविदा कहने वाले हीमैन धर्मेंद्र को ना सिर्फ फिल्म जगत बल्कि पूरा देश याद कर रहा है. एक्टर हाल ही में अस्पताल से घर लौटे थे. लेकिन आज यानि 24 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. कई बड़े सितारे एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट भी पहुंचे थे. वहीं अब दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने एक्टर को याद किया और बेहद भावुक हो गई. धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुईं सायरा बानो धर्मेंद्र के निधन के बाद एक्टर को अंतिम विदाई देने सलीम खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान जैसे सुपरस्टार पहुंचे थे. वहीं धर्मेंद्र के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सायरा बानो भी श्मशान घाट में दिखाई दी. जिनको एक्टर से निधन से गहरा सदमा लगा. न्यूज18 शोशा से एक बातचीत के दौरान सायरा बानो बेहद भावुक नजर आईं. सायरा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।