एनशॉर्ट्स
IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का हाल देख करुण नायर ने मारा ताना? अश्विन भी नहीं रोक पाए हंसी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन बना डाले, लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाज पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप हुए. कप्तान ऋषभ पंत (7) एक गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए आउट हुए तो वहीं साई सुदर्शन (15), ध्रुव जुरेल (15), रवींद्र जडेजा (6) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. इस बीच करुण नायर ने एक क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया, जिस पर अश्विन ने भी प्रतिक्रिया दी. गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया का 7वां विकेट 122 के स्कोर पर गिरा था. वो तो भला हो वाशिंगटन सुंदर का, जिन्होंने 48 रन बनाए नहीं तो कुल स्कोर 150 तक पहुंचना भी मुश्किल था. सुंदर ने 92 गेंदों में खेली इस पारी में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा. कुलदीप यादव ने बेशक 19 ही रन बनाए, लेकिन उन्होंने 134 गेंदों का सामना किया. ये पंत,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।