एनशॉर्ट्स
इंटरनेशनल गीता महोत्सव में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- 'ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि…'
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटरनेशनल गीता महोत्सव में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गीता पर अपने विचार रखे साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में की गई भारतीय सेना की कार्रवाई का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "हमने दुनिया को दिखाया कि भारत लड़ाई नहीं चाहता, लेकिन यदि मजबूर किया गया, तो भारत लड़ाई से भागता भी नहीं. भगवान कृष्ण ने भी पांडवों को यही समझाया था, कि युद्ध बदले की भावना या महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि धर्मपूर्ण शासन की स्थापना के लिए भी लड़ा जा सकता है. ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि वह भारत की आत्म-प्रतिबद्धता, आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास की उद्घोषणा थी" "ऑपरेशन सिंदूर धर्मयुक्त कर्म था"उन्होंने कहा, "श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में समझाया था. धर्म की रक्षा केवल प्रवचन से नहीं होती, उसकी रक्षा कर्म से होती है. ऑपरेशन सिंदूर वही 'धर्मयुक्त कर्म' था. हमने भगवान कृष्ण के संदेश का ही पालन किया. इस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।