एनशॉर्ट्स
Bihar Survey 2025: 'तेजस्वी के लिए रास्ते बंद नहीं', किसने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बिहार चुनाव के बाद सर्वे चौंकाने वाला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने एक ओर जहां चिराग पासवान की किस्मत खोल दी है तो वहीं लालू परिवार की राजनीतिक विरासत और खासकर तेजस्वी यादव को नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है. 2005 के बाद से लगातार राजद को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर सी वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख ने एक चैनल से बातचीत की. चुनाव बाद किए गए सर्वे के आंकड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि अभी भी युवा पुरुष मतदाताओं के बीच वो (तेजस्वी यादव) लोकप्रिय बने हुए हैं और जंगलराज की मेमोरी युवाओं के बीच न के बराबर है. महिला वोटरों में जंगलराज का खौफसी वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक 18 से 24 साल के लड़कों में 41 फीसदी ने एनडीए को वोट किया, जबकि 43 फीसदी ने महागठंधन को वोट किया और 16 फीसदी ने अन्य को वोट किया.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।