एनशॉर्ट्स
जस्टिस सूर्य कांत बने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, जानिए- क्या है उनकी प्राथमिकताएं और कैसा रहेगा कार्यकाल
जस्टिस सूर्य कांत ने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदभार संभाल लिया है. सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व चीफ जस्टिस बी आर गवई, लोकसभा स्पीकर, केंद्रीय मंत्री और कई देशों के जजों के अलावा जस्टिस सूर्य कांत के परिवार के सदस्य मौजूद रहे. हरियाणा से पहले चीफ जस्टिसजस्टिस सूर्य कांत 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए थे. चीफ जस्टिस के रूप में उनका कार्यकाल 9 फरवरी, 2027 तक यानी लगभग 15 महीने का होगा. 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में जन्मे कांत राज्य से आने वाले पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया हैं. मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले सूर्य कांत अपनी प्रतिभा के बल पर साल 2000 में मात्र 38 साल की उम्र में हरियाणा के एडवोकेट जनरल बने थे. वह 2004 में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के जज और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।