एनशॉर्ट्स
IND vs SA: 100 रन पहले पारी डिक्लेयर कर दो…, रवि शास्त्री का ये टोटका गुवाहाटी में भारत को दिलाएगा जीत!
टेस्ट मैच में प्रत्येक दिन 90 ओवर गेंदबाजी करना अनिवार्य होता है. इस नियम के हिसाब से गुवाहाटी में खेले जा रहे भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच में अब तक 180 ओवर गेंदबाजी हो जानी चाहिए थी. मगर खराब रोशनी के कारण दो दिनों में अब तक 157.2 ओवर गेंदबाजी हो सकी है. दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर समाप्त हुई थी. भारतीय टीम को अगर यह सीरीज एक-एक से ड्रॉ करवानी है, तो हर हालत में गुवाहाटी टेस्ट जीतना होगा. इसी बीच रवि शास्त्री ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि भारत को अपनी पहली पारी 400 के करीब स्कोर पर घोषित कर देनी चाहिए. 100 रन पहले पारी घोषित कर दो भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रवि शास्त्री ने कमेंट्री करते हुए कहा, "भारतीय टीम को कल बड़ा फैसला लेना होगा. नई गेंद को सर्वाइव करने के बाद स्कोरबोर्ड
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।