एनशॉर्ट्स
‘देश भर में मचा रखी अफरा-तफरी’, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर फिर भड़के राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार (23 नवंबर, 2025) को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर से भारतीय चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआर के नाम पर देश भर में अफरा-तफरी मचा रखी है. यह कोई सुधार नहीं, बल्कि थोपा गया जुल्म है. लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जारी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘एसआईआर के नाम पर देश भर में अफरा-तफरी मचा रखी है – नतीजा? तीन हफ्तों में 16 बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) की जान चली गई. हार्ट अटैक, तनाव, आत्महत्या – SIR कोई सुधार नहीं, थोपा गया ज़ुल्म है.’ राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए वोट चोरी के भी आरोप उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग (ECI) ने ऐसा सिस्टम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।