एनशॉर्ट्स
कमबैक हो तो ऋषभ पंत जैसा, वनडे में वापसी पर बनेंगे सीधा कप्तान; दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज पर आया अपडेट
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल चोटिल हैं. गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे हैं. अब खबर आई है कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं. ऋषभ पंत अगस्त 2024 से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. पर अब खबर आई है कि वह न सिर्फ वनडे टीम में वापसी करने जा रहे हैं, बल्कि उनको कप्तान भी बनाया जाएगा. द वीक की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. गिल की गर्दन में इंजरी है. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में चोटिल हुए थे. पंत ने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।