एनशॉर्ट्स
IPL 2026 से पहले दिल्ली के कप्तान बने नितीश राणा, पहली बार मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
नितीश राणा दिल्ली टीम के कप्तान बन गए हैं. नितीश, 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी करते दिखेंगे. दिल्ली को झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, सौराष्ट और त्रिपुरा के साथ एलीट ग्रुप D में रखा गया है. दिल्ली के सारे मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे. दिल्ली अब तक सिर्फ एक बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की विजेता बनी है. उसने प्रदीप सांगवान की कप्तानी में 2017-18 सीजन का खिताब जीता था. नितीश राणा पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे थे, लेकिन अब दिल्ली टीम में वापसी करने जा रहे हैं. ये पहली बार होगा जब नितीश सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी की है. बता दें कि वो रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के पहले चरण में कोई भी मैच नहीं खेल पाए थे. बताते
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।