एनशॉर्ट्स
बंगाल चुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, ममता के गढ़ में 6 राज्यों के संगठन मंत्रियों की तैनाती, 5 महीने तक डालेंगे डेरा
बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के साथ ही बीजेपी ने अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है. विपक्ष के सत्ता वाले राज्यों की बात करें तो ममता बनर्जी के अभेद्य किले को बीजेपी अब तक नहीं भेद पाई है. 2026 में बंगाल के किले को भेदने के लिए बीजेपी ने मजबूत रणनीति बनाई है. रणनीति के तहत बीजेपी ने बंगाल के पांच जोन में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी देकर अगले पांच महीने के लिए बंगाल के मैदान में उतार दिया है. पश्चिम बंगाल के किले को भगवा रंगने के लिए बीजेपी ने बड़ी रणनीति तैयार की है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने 6 राज्यों के संगठन मंत्रियों को बंगाल के 5 प्रमुख जोन में तैनात कर दिया है. इनके साथ 6 वरिष्ठ नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है. ये सभी नेता आगामी 5 महीनों तक बंगाल में ही डेरा डालकर जमीनी रणनीति, बूथ नेटवर्क और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।