एनशॉर्ट्स
'एयर शो के वक्त…', तेजस के क्रैश होने को लेकर रिटायर्ड एयर चीफ ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, जानें क्या बताई हादसे की वजह?
दुबई में शुक्रवार (21 नवंबर) को आयोजित एयर शो के दौरान भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA तेजस के क्रैश होने के बाद जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई. विमान एक नेगेटिव-जी मनोव्वर के बाद लेवल फ्लाइट में आने की कोशिश कर रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई. एयर मार्शल (रीटायर्ड) अनिल चोपड़ा ने NDTV से बातचीत में कहा कि दुर्घटना की जांच बेहद तेजी से की जाएगी और भारतीय वायुसेना तथा सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से देख रही है. उन्होंने कहा, “जांच तुरंत शुरू होगी. वायुसेना और सरकार दोनों इस घटना की बारीकी से समीक्षा करेंगे. HAL की टीम भी वहीं मौजूद है, क्योंकि वे पूरे प्रदर्शन का हिस्सा थीं.” आयोजकों और पुलिस की भूमिका होगी अहम चूंकि तेजस का हादसा विदेशी जमीन पर हुआ है, इसलिए मलबा भारत लाने के लिए एक औपचारिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी. एयर मार्शल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।