एनशॉर्ट्स
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद का 10 दिवसीय देशव्यापी अभियान, आदर्श पड़ोसी-आदर्श समाज के साथ मुहिम शुरू
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने "आदर्श पड़ोसी, आदर्श समाज" के नारे के साथ "पड़ोसियों के अधिकारों" को लेकर दस-दिवसीय देशव्यापी मुहिम शुरू करने की घोषणा की है. यह मुहिम 21 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक पूरे देश में चलेगी, जिसका उद्देश्य पड़ोसियों के प्रति अच्छे व्यवहार और सद्भावना की भावना को फिर से जगाना और सामुदायिक संबंधों को मज़बूत करना है. इस मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए जमाअत के अध्यक्ष ने एबीपी न्यूज से कहा कि इस्लाम पड़ोसियों के अधिकारों को बड़ा महत्व देता है और इसे एक सामंजस्यपूर्ण समाज की आधारशिला मानता है. क़ुरआन में अपने अनुयायियों को स्पष्ट रूप से न केवल निकटम पड़ोसियों के साथ, बल्कि ‘अस्थाई पड़ोसी’ के रूप में भी निकट आए लोगों के साथ भी अच्छा व्यवहार करने का आदेश दिया गया है. इसमें सहकर्मी, सहयात्री और यहां तक कि सड़क पर हमारे साथ चलने वाले लोग भी शामिल हैं. अध्यक्ष
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।