एनशॉर्ट्स
‘खत्म कर देंगे’, जब विवेक ओबेरॉय को गैंगस्टर्स से मिली थी जान से मारने की धमकी, जानें दिलचस्प किस्सा
बॉलीवुड स्टार्स हमेशा से ही गैंग्स और अंडरवर्ल्ड के सॉफ्ट टारगेट पर रहे हैं. कई बार फिल्मी हस्तियों पर हमले भी हुए हैं और धमकियां मिलना तो एक दौर में आम बात रही है. ऐसा ही कुछ हुआ था बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ. साल 2009 में फिल्म ‘कुर्बान’ की शूटिंग के वक्त विवेक को ये धमकी भरा फोन आया था. एक्टर ने इस वाकये को लेकर खुलकर आपबीती बताई थी. पाकिस्तान से आया था धमकी भरा फोन दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान ही विवेक ओबेरॉय के पास पाकिस्तान से फोन आया था. जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. पिंकविला से एक बातचीत के दौरान विवेक ने बताया था कि मैं अमेरिका में फिल्म ‘कुर्बान’ की शूटिंग कर रहा था. तभी किसी का फोन आया और उसने आंसरिंग मशीन पर ही धमकी भरा मैसेज छोड़ा दिया था. View this post
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।