एनशॉर्ट्स
Delhi Pollution: खतरनाक हवा की वजह से क्रिकेट शेड्यूल बदला, BCCI ने दिल्ली से छीनी इस टूर्नामेंट की मेजबानी, अब ये शहर बनेगा नया वेन्यू
Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण ने आम लोगों के साथ-साथ खेल जगत को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है. राजधानी की हवा इन दिनों इतने खराब स्तर पर पहुंच चुकी है कि ओपन स्पोर्ट्स इवेंट करवाना जोखिम भरा हो गया है. इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने दिल्ली में होने वाले अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों को तुरंत प्रभाव से शिफ्ट कर दिया है. अब ये मुकाबले दिल्ली नहीं, बल्कि मुंबई में खेले जाएंगे. दिल्ली की जगह अब मुंबई बनेगा मेजबान इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते से शुरू होने वाले नॉकआउट राउंड का आयोजन दिल्ली में होना था, लेकिन लगातार बिगड़ते AQI को देखते हुए BCCI ने वेन्यू बदलने का निर्णय लिया. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के सूत्रों ने पुष्टि की है कि बोर्ड ने उनसे संपर्क किया है और 25 नवंबर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।