एनशॉर्ट्स
Ashes 1st Test AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड का फर्स्ट इनिंग 'कर्स', पिछली पांच सीरीज में ओपनिंग साझेदारी के नाम केवल 30 रन
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम में एशेज सीरीज की शुरुआत हो गई है, जिसमें इंग्लैंड के लिए आगाज बेहद निराशाजनक रहा. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और छठी गेंद पर ही अपना विकेट गंवा दिया. उस समय तक मेहमान टीम का खाता तक नहीं खुल सका था. 2010/11 से अब तक इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में पांचवीं बार एशेज सीरीज खेल रही है. तब से सीरीज की अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने तीसरी बार खाता खोले बगैर अपना पहला विकेट गंवाया है. इस दौरान मेहमान टीम पांच पारियों में कुल 30 रन ही बना सकी है. एशेज 2010/11 में इंग्लैंड की टीम ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की तीसरी गेंद पर ही एंड्रयू स्ट्रॉस (0) का विकेट गंवा दिया था. उस पारी में इंग्लैंड सिर्फ 260 रन बना सकी, लेकिन अगली पारी (517/1) में शानदार वापसी करते हुए मैच को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।