एनशॉर्ट्स
'धुरंधर' की हिंसा पर उठे सवाल तो भड़कीं सौम्या टंडन, बोलीं- ‘हर किसी को खुश नहीं कर सकते’
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर बॉलीवुड से लेकर फैन्स तक चर्चाएं तेज हैं. इस फिल्म के धांसू एक्शन और बेशुमार हिंसक सीन्स को लेकर अलग अलग लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं. अब इसी बीच फिल्म में अहम किरदार निभा रही सौम्या टंडन ने इन आलोचना के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने रणवीर और अक्षय खन्ना के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया. ‘सभी लोगों को खुश नहीं किया जा सकता’ इसे लेकर सौम्या टंडन ने कहा कि, ‘कुछ लोग हॉरर फिल्म देखते हैं, कुछ नहीं देखते. कुछ लोगों को एक्शन मूवी पसंद है और कुछ इसे नापसंद करते हैं. लेकिन आप सामान्य तौर पर देखें तो ये तय है कि आप हर किसी को तो खुश नहीं कर सकते. आपको ये अच्छा लगता है तो जाइए और देखिए. ऐसा नहीं हो सकता कि कुछ लोगों को पसंद नहीं है तो वो चीज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।