एनशॉर्ट्स
IPL 2026 ऑक्शन में 20 करोड़ में बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, सभी 10 टीम लगा सकती हैं बोली
IPL 2026 की नीलामी इस बार धुआं उठाने वाली है. आंद्रे रसेल से लेकर ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले दिग्गज इस बार ऑक्शन में आ सकते हैं. ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट खाली होंगे, टीमों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये बचे हैं. जाहिर तौर पर ऑक्शन में प्लेयर्स पर खूब सारा पैसा बरसने वाला है. मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत सहित 3 खिलाड़ियों पर 20 करोड़ से ज्यादा बोली लगी थी. इस बार भी नीलामी में कुछ ऐसे प्लेयर आ सकते हैं, जिनको लेकर बिडिंग वॉर शुरू हो सकता है. 1. आंद्रे रसेल आंद्रे रसेल ने अपने ऐतिहासिक करियर में 2651 रन और 123 विकेट लिए हैं. 12 सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले रसेल को इस बार KKR फ्रैंचाइजी ने रिलीज कर दिया है. रसेल अच्छे फील्डर हैं, समय-समय पर टीम को विकेट लेकर देते हैं और उनकी बड़े-बड़े हिट लगाने की काबिलियत से पूरी दुनिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।