एनशॉर्ट्स
Operation Sindoor: 'हमारा काम हो गया, मुझे फोन करके बोले थे पीएम मोदी', भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर ट्रंप का नया दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान की लड़ाई रुकवाने का क्रेडिट लेते हुए दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करके कहा था, 'हम युद्ध नहीं करेंगे.' ट्रंप का कहना है कि 7 से 10 मई के बीच भारत और पाकिस्तान की ओर से एक-दूसरे पर किए जा रहे हमलों को रुकवाने के लिए उन्होंने 350 प्रतिशत टैरिफ लगाने और ट्रेड खत्म करने की धमकी दी थी, जिसके बाद दोनों देश घबरा गए. ट्रंप कई बार इस दावे को दोहरा चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव शांत करने में मदद की थी, जबकि भारत किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के दावे को लगातार नकारता रहा है. उन्होंने बुधवार (19 नवंबर, 2025) को यूएस-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित करते हुए कहा, '…मैं झगड़े सुलझाने में अच्छा हूं और हमेशा से ऐसा रहा हूं. मैंने पिछले कुछ साल में यहां तक कि इससे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।