एनशॉर्ट्स
'मस्ती 4' पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, मिला A सर्टिफिकेट, हटाया गया ये सीन
एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्ती फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म लोगों को एंटरटेन करने के लिए आ रही है. विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी एक बार फिर साथ में मस्ती लेकर आ रहे हैं. 'मस्ती 4' सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को रिलीज होने में दो दिन बचे हैं और इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है. सेंसर बोर्ड ने 'मस्ती 4' को ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है औऱ इसके साथ कई बदलाव करने के लिए भी कहा है. अब फैंस को ये फिल्म सिनेमाघरों पर मॉडिफाई होने के बाद फिल्म देखने को मिलेगी. सेंसर बोर्ड ने किए ये बदलावबॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में लिमिटेड कट्स लगाए हैं. तीन डायलॉग्स बदले गए, और एक डायलॉग को बदलने की रिक्वेस्ट की गई. बहन शब्द को बदल दिया गया और फिल्म के दूसरे हिस्से में,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।