एनशॉर्ट्स
अचानक ठप पड़ गया एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स', भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में आ रही दिक्कत, जानें पूरा मामला
माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) मंगलवार (18 नवंबर 2025) की शाम 5 बजे भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में अचानक ठप पड़ गया. इसके अलावा AWS और क्लाउडफ्लेयर सर्विस भी प्रभावित हुई. करीब 30 मिनट तक एक्स डाउन रहा, जिससे यूजर्स को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. डाउनटाइम को ट्रैक करने वाले डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शाम 5:15 बजे के आसपास 1300 से ज्यादा यूजर्स ने एक्स के डाउन होने की शिकायतें की. इसमें ज्यादातर समस्याएं फीड (47 फीसदी), वेबसाइट (30 फीसदी) सर्वर कनेक्शन (23 फीसदी) से संबंधित हैं. एलन मस्क की कंपनी एक्स ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी कर नहीं बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाउन क्यों हुआ. वेब इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, क्लाउडफ्लेयर को भी प्रभावित हुई थी, जिसका असर अन्य सेवाओं पर पड़ रहा था. क्लाउडफ्लेयर एक इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर है जो आज के ऑनलाइन अनुभवों को सशक्त बनाने वाली कई प्रमुख तकनीकें प्रदान करता है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।