एनशॉर्ट्स
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने धुआं-धुआं कर दिया, दोनों पारियों में धमाकेदार बैटिंग; दिल्ली को जिताया
क्रिकेट में ऐसी बहुत कम बाप-बेटे की जोड़ियां हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़िया पहचान बनाई हो. शायद ऐसा कोई नहीं, जहां बाप और बेटे दोनों का खेलने का स्टाइल एक जैसा प्रतीत हो. ये स्वभाव वीरेंद्र सहवाग और उनके बेटे आर्यवीर सहवाग में दिखाई पड़ता है. कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली बनाम बिहार मैच में आर्यवीर सहवाग ने गेंदबाजों की धज्जियां उधेड़ते हुए 72 रनों की दमदार पारी खेल अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. दिल्ली टीम पहले बल्लेबाजी करने आई, जिसके लिए आर्यवीर सहवाग ने 120 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए. उसके बाद कप्तान प्रणव पंत ने 141 गेंद में 89 रनों की पारी खेल दिल्ली टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया. पहली पारी में आर्यवीर और पंत के बीच 147 रनों की पार्टनरशिप हुई. दिल्ली ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जिसके बाद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।