एनशॉर्ट्स
ICC का पाकिस्तानी बल्लेबाज Babar Azam पर एक्शन, दे डाली बड़ी सजा; जानें क्या है पूरा मामला
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक्शन लिया है. बाबर आजम पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. बाबर को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह मुकाबला रविवार को खेला गया था. बता दें कि यह घटना पाकिस्तानी पारी के 21वें ओवर में हुई. जब आउट होने के बाद बाबर ने क्रीज छोड़ने से पहले अपने बल्ले से स्टंप्स पर गेंद मारी. बाबर को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण/कपड़ों, मैदानी उपकरणों और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है. आईसीसी ने प्रेस रिलीज में बताया कि इसके अलावा बाबर के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है. यह 24
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।