एनशॉर्ट्स
Explained: शेख हसीना को वापस नहीं लौटाएगा भारत! आखिर क्यों जरूरी हैं बांग्लादेश की पूर्व PM, यूनुस सरकार से दुश्मनी के नतीजे क्या?
17 नवंबर को इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) कोर्ट ने बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई. वह 2024 से भारत में पनाहगार हैं. बांग्लादेश लगातार भारत पर शेख हसीना को वापस करने का दबाव बनाता रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत हसीना को वापस नहीं करना चाहेगा, फिर चाहे मोहम्मद यूनुस से दुश्मनी हो जाए. इसके लिए भारत प्रत्यर्पण संधि का हवाला दे सकता है. ABP एक्सप्लेनर में समझते हैं कि यह ट्रीटी क्या है, भारत किसी कीमत पर शेख हसीना क्यों नहीं लौटाएगा और इसके नतीजे क्या होंगे… सवाल 1- भारत-बांग्लादेश के बीच 2013 में हुई संधि क्या है?जवाब- 28 जनवरी 2013 को भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई थी. फिर 2016 में इसमें संशोधन हुआ, जो आज भी पूरी तरह लागू है. इसके तहत- दोनों देश एक-दूसरे को अपराधी सौंपेंगे. आतंकवाद, हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।