तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
Delhi Blast Case: आरोपी डॉक्टरों ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे, सिग्नल App का इस्तेमाल, i-20 कार की खरीद समेत कई राज उगले
जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन मॉड्यूल से जुड़े पकड़े गए आरोपी डॉक्टरों से पूछताछ और उनके मोबाइल फोन में जांच एजेंसियों को बड़े और चौंकाने वाले सबूत मिले हैं. आरोपियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में सिग्नल ऐप पर बना एक ग्रुप मिला है, जिसका एडमिन फरार मॉड्यूल सरगना डॉक्टर मुजफ़्फ़र था और इसी ग्रुप में डॉक्टर उमर, डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर आदिल और डॉक्टर शाहीन भी शामिल थे. जांच में हुआ बड़ा खुलासा जांच अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर उमर की भूमिका इस मॉड्यूल में सबसे अहम थी. हर बार जब डॉक्टर उमर अमोनियम नाइट्रेट, ट्रायएसिटोन ट्राइपरॉक्साइड (TATP) या कोई अन्य केमिकल खरीदता था, तो उसकी विस्तृत जानकारी ग्रुप में डाली जाती थी कि कितनी मात्रा खरीदी गई, किस स्रोत से ली गई और आगे इसकी तैयारी कैसे होगी. डिजिटल फुटप्रिंट्स से स्पष्ट हुआ है कि अमोनियम नाइट्रेट, TATP, सल्फर डाईऑक्साइड समेत अधिकांश विस्फोटक केमिकल और टाइमर, वायर जैसे उपकरणों की खरीद उमर
Listen:







