तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
'पीड़ितों के लिए ये एक महत्वपूर्ण क्षण, लेकिन मृत्युदंड…', शेख हसीना को मौत की सजा पर UN ने क्या कहा
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरुद्ध फैसले को पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया, लेकिन मृत्युदंड दिए जाने पर खेद व्यक्त किया है. वहीं, भारत में रह रहीं शेख हसीना ने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार (17 नवंबर) को प्रेस वार्ता में कहा कि गुतारेस संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क के इस रुख से पूरी तरह सहमत हैं कि हम किसी भी परिस्थिति में मृत्युदंड के इस्तेमाल के खिलाफ हैं. दुजारिक बांग्लादेशी अदालत द्वारा हसीना को उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाए जाने पर UN महासचिव की प्रतिक्रिया से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे. बांग्लादेश की कोर्ट ने सुनाई है मौत की सजाबांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने सोमवार को शेख हसीना को पिछले वर्ष जुलाई में
Listen:







