एनशॉर्ट्स
Humane Sagar Death: 34 साल की उम्र में सिंगर हुमाने सागर का निधन, इस वजह से हुई मौत
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बीते कुछ दिनों से अच्छी खबर नहीं आ रही है. बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं. अब एक और बुरी खबर सामने आई है. 34 साल के ओडिया सिंगर हुमाने सागर का निधन हो गया है. हुमाने का निधन सोमवार को हुआ है और इस खबर ने पूरी ओडिया इंडस्ट्री को चौंकाकर रख दिया है. इतनी कम उम्र में हुमाने के दुनिया छोड़कर जाने से हर कोई शॉक्ड है. लोग सदमे में हैं. जो सुर लोगों का दिल जीतते थे वो हमेशा के लिए शांत हो गए हैं. किस वजह से हुआ निधन डॉक्टर्स के मुताबिक हुमाने का निधन मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन की वजह से हुआ है. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. जिसकी वजह से वो तीन दिनों से AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था. 14 नवंबर की दोपहर को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।