एनशॉर्ट्स
दिल्ली ब्लास्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, अल फलाह ट्रस्ट से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (18 नवंबर) सुबह दिल्ली के ओखला स्थित अल-फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई ठिकानों पर छापा मारा है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) से जुड़े एक मामले के तहत की गई है. जांच एजेंसी को संदेह है कि यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े मालिकों और प्रबंधन ने बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों को अंजाम दिया है. इसी वजह से उनके ठिकानों पर दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों की तलाश की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, ईडी ने मंगलवार सुबह अल-फलाह ट्रस्ट के ओखला स्थित मुख्य दफ्तर, यूनिवर्सिटी कैंपस और प्रबंधन से जुड़े लोगों के निजी घरों सहित कई लोकेशंस पर एक साथ छापेमारी की. दिल्ली के जामिया नगर और ओखला विहार से लेकर फरीदाबाद के सेक्टर-22 स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस तक ईडी की कई टीमें तड़के से ही तैनात हैं. कई और ठिकानों पर दी जा सकती है दबिश सूत्रों के मुताबिक, जांच से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।