एनशॉर्ट्स
IPL 2026 की नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान को लेकर किया बड़ा एलान, जानें ताजा अपडेट
आईपीएल 2026 की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दी है. आईपीएल के आगामी सीजन की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. इस बार मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान को लेकर बड़ा एलान किया है. फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को लगातार तीसरी बार कमान सौंपने का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बार फिर पैट कमिंस को कप्तानी सौंपने का एलान किया. कमिंस आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बने थे. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत कुल आठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया. शमी हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हुए हैं. लंबे समय से चोटिल हैं पैट कमिंस बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस लंबे वक्त से चोटिल हैं. टेस्ट और वनडे में अपनी दमदार कप्तानी के लिए फेमस पैट कमिंस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।