एनशॉर्ट्स
'बिहार के नतीजे हमें सबक देते हैं, आने वाले दिनों में आपकी सरकार…', PM मोदी ने दूसरे दलों की सरकारों को दिया मैसेज
दिल्ली में रामनाथ गोयनका लेक्चर को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के रिजल्ट को लेकर कहा कि वहां के लोगों ने विकास को चुनाव है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने आरजेडी के जंगलराज का नकार दिया है. उन्होंने कहा, बिहार के ऐतिहासिक नतीजों ने बताया कि लोकतंत्र में लोगों की बढ़ती भागीदारी को नजरअंदाज नहीं कर सकता है. पीएम मोदी ने कहा, "इस बार महिलाओं का टर्नआउट पुरुषों से नौ फीसदी अधिक रहा. ये भी लोकतंत्र की विजय है. बिहार के नतीजों ने फिर दिखाया है कि भारत की लोगों की आकांक्षाएं कितनी ज्यादा है. लोग उन दलों पर विश्वास करते हैं, जो नेक नीयत से उन आकांक्षाओं को पूरा करते हैं और विकास को प्राथमिकता देते हैं. मैं यहां से देश की हर राज्य सरकार को कहूंगा कि बिहार के नतीजे हमें सबक देते हैं कि आप किस तरह की सरकार चला रहे हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।