एनशॉर्ट्स
‘बैलेट पेपर से हो चुनाव तो पलट जाएगा रिजल्ट’, बिहार चुनाव के नतीजों पर रॉबर्ट वाड्रा ने दिया बड़ा दावा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सोमवार (17 नवंबर, 2025) की दोपहर उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर बातचीत करते हुए 10-10 हजार रुपये में वोट खरीदने के आरोप लगाए. उन्होंने चुनाव आयोग पर इस बात की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने के भी आरोप लगाए. वाड्रा ने कहा कि यदि यह चुनाव अभी दोबारा से करवा दिए जाएं तो बिहार की जनता इस रिजल्ट को पलट देगी. रॉबर्ट वाड्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के समय उन्होंने खंडवा वापस लौटने का वादा किया था, जिसे निभाने के लिए वे एक बार फिर से तीर्थ नगरी पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें आम जनता से बड़ा प्यार मिला है, इसलिए वे यहां रहे या ना रहें, लेकिन लोगों की समस्याओं और गरीबों की समस्याओं का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।