एनशॉर्ट्स
बिहार में 29 में से 19 सीटों पर जीती LJP-R, चाचा पशुपति पारस ने दी भतीजे चिराग पासवान को बधाई
बिहार चुनाव के नतीजों ने जहां एक तरफ बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ाई तो जदयू को भी जश्न मनाने का मौका दिया, लेकिन इन दोनों के बीच NDA की संजीवनी बने लोजपा (र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अब पूरे बिहार में एक युवा नेता का बड़ा चेहरा बन चुके हैं. उनकी पार्टी NDA की हिस्सा थी और उसने 29 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटें अपने नाम की हैं. चिराग की इस जीत से जहां जनता में खुशी की लहर है, तो वहीं कभी बगावत कर चुके उनके चाचा पशुपति कुमार पासवान ने भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने भतीजे चिराग को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- मेरे भतीजे, केन्द्रीय मंत्री और लोजपा(र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी को बिहार विधान सभा 2025 में मिली शाानदार जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं. क्या हुआ था चाचा भतीजे के बीच? 2021 में लोक जनशक्ति
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।