एनशॉर्ट्स
बिहार में हार के बाद तेजस्वी यादव पर भड़के शिवानंद तिवारी, लालू यादव को भी बता दिया धृतराष्ट्र
बिहार में विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को करारी हार मिली है. पार्टी की इस दुर्गति के लिए तेजस्वी यादव अपने ही परिवार में घिरते नजर आ रहे हैं. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में अंदरुनी कलह शुरू हो गई है. इस बीच आरजेडी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया में अपनी भड़ास निकाली है. लालू यादव के करीबी शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार आंदोलन के दौरान लालू यादव और मैं फुलवारी शरीफ जेल के एक ही कमरे में बंद थे. लालू यादव उस आंदोलन का बड़ा चेहरा थे, लेकिन उनकी आकांक्षा बहुत छोटी थी. रात में भोजन के बाद सोने के लिए जब हम अपनी-अपनी चौकी पर लेटे थे, तब लालू यादव ने मुझसे अपने भविष्य के सपने को साझा किया था. शिवानंद तिवारी ने सुनाया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।