एनशॉर्ट्स
Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, उमर का दोस्त अमीर राशिद अरेस्ट; इसी के नाम पर थी i-20 कार
दिल्ली के लाल किला के सामने हुए कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा करते हुए उमर के अहम साथी अमीर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. एनआईए को जांच में पता चला है कि इस आत्मघाती हमले में इस्तेमाल की गई कार i-20 अमीर राशिद के नाम पर ही रजिस्टर्ड है, जिसके बाद एजेंसी ने ये कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने अमीर की मुख्य भूमिका को उजागर किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि अमीर दिल्ली कार खरीदने और सुसाइड बॉम्बर को सपोर्ट करने आया था. इससे पहले फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि कार चलाने वाला मृत ड्राइवर उमर उन नबी ही था. वो पुलवामा का रहने वाला था और अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था. कहां का रहने वाला था अमीर अमीर राशिद कश्मीर के संबूरा, पंपोर का रहने वाला है. उसने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।