एनशॉर्ट्स
'अगर चुनाव निष्पक्ष होते तो BSP और…' नतीजों के बाद सुप्रीमो मायावती ने भी उठा दिए चुनाव आयोग पर सवाल
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बिहार चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा,‘चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष होते तो बसपा और सीट जरूर जीतती.’ बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 243 सीट में बसपा को मात्र एक सीट पर जीत मिली है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैं बिहार विधानसभा के हाल में हुए चुनाव में कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा के उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव को जीत दिलाने के लिये पार्टी के सभी सदस्यों को बधाई देती हूं और उनका तहेदिल से आभार प्रकट करती हूं.' उन्होंने कहा कि वहां के प्रशासन और सभी विरोधी दलों ने मतों की गिनती बार-बार कराने के बहाने बसपा उम्मीदवार को हराने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पार्टी के बहादुर कार्यकर्ताओं के पूरे समय डटे रहने के कारण
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:

Leave a Reply