एनशॉर्ट्स
‘मुझे लगा वसीयत लिख दूं..’, जब अजय देवगन ने धोखे से खिला दी थी जावेद जाफरी को भांग, ऐसी हो गई थी हालत
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी अपने जबरदस्त डांस मूव्स के अलावा शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वो फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को लेकर चर्चा में हैं. जिसमें वो अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज हो चुकी है. इसी बीच एक्टर ने अजय देवगन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बाताया कि एक बार अजय ने उनके साथ ऐसा प्रैंक किया था, जिससे वो बहुत घबरा गए थे. और अपनी आखिरी वसीयत लिखने को तैयार थे. अजय देवगन ने जावेद को खिला दी थी भांग जावेद जाफरी ने ये किस्सा हाल ही में रेडियो मिर्ची से की गई बातचीत में शेयर किया. एक्टर ने बताया, ‘मैं पहली बार अजय के साथ काम कर रहा हूं. वो बहुत अच्छे शांत स्वभाव के इंसान हैं. हालांकि वो प्रैंक करते रहते हैं. एक किस्सा मुझे याद है. महाशिवरात्रि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।