एनशॉर्ट्स
IND vs SA 1st Test Live Score, Day-3: भारत को तीसरा झटका, हार्मर ने ध्रुव जुरेल को किया आउट; मुश्किल में टीम इंडिया
ईडन गार्डन्स में खेले जा भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का आज तीसरा दिन है. टीम इंडिया जीत के करीब है. शुभमन गिल दूसरे दिन चोटिल हुए थे, आज ऋषभ पंत उनकी जगह कप्तानी संभाल रहे हैं. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रनों पर सिमट गई है, टीम इंडिया को जीतने के लिए 124 रन बनाने हैं. भारत की दूसरी पारी चल रही है. दूसरी पारी में टीम इंडिया की खराब शुरुआत पहले सेशन में भारत की दूसरी पारी शुरू हुई, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही. यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए, उन्हें मार्क यानसन ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया. इसके बाद यानसन ने केएल राहुल को भी सस्ते में आउट किया. राहुल ने सिर्फ 1 रन बनाया. पहले सेशन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 10 रन बनाए, साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रनों पर ढेर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।