एनशॉर्ट्स
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 4 सीटों पर जीती चुनाव, लेकिन NDA को पहुंचाया बंपर फायदा; 40 सीटों पर पलट दी बाजी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने 202 विधानसभा सीटों पर विस्फोटक जीत दर्ज की है. एनडीए की इस जीत को ऐतिहासिक बताया जा रहा है. बिहार में पांच राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में बीजेपी, जदयू, लोजपा (रा), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल है, जिसने 202 सीटों पर जीत हासिल कर विपक्षी महागठबंधन को मात्र 35 सीटों पर समेट दिया. एनडीए की इस जीत में बिहार के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के रालोमो की भूमिका को भी अहम माना जा रहा है. उपेंद्र कुशवाहा बिहार में कुशवाहा (कोईरी) जाति के प्रमुख नेता माने जाते हैं, जिनके प्रभाव से एनडीए को बिहार में कुशवाहा बहुल इलाकों में भी विस्फोटक जीत मिली है. बिहार में 6 सीटों पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने लड़ा चुनाव रालोमो ने बिहार में 6 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा. इसमें बाजापट्टी, मधुबनी, सासाराम, दिनारा, उजियारपुर और पारु
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।