एनशॉर्ट्स
प्रकाश पर्व मनाने पाकिस्तान गई पंजाब की सरबजीत लापता, अब आई चौंकाने वाली खबर
पाकिस्तान के ननकाना साहिब गई एक सिख महिला के लापता होने के बाद से हड़कंप मच गया है. अब इस पूरे मामले में सिख समूह मामले की जांच मांग रहा है, लेकिन अब चौंकाने वाली खबर सामने आई है. महिला ने पाकिस्तान में ही पाकिस्तानी शख्स से निकाह कर लिया है. जानें क्या है पूरा मामला दरअसल, सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाने के लिए भारत से श्रद्धालु 4 नवंबर को पाकिस्तान के ननकाना साहिब गए थे. यहां पंजाब के कपूरथला जिले की रहने वाली एक महिला सरबजीत कौर के लापता हो गई थी. इसके बाद हड़कंप मचा और सिख समुदाय के लोग जांच की मांग करने लगे. अब खबर सामने आई है कि लापता हुई सरबजीत कौर ने धर्म परिवर्तन कर लाहौर में पाकिस्तानी शख्स से निकाह कर लिया है. सरबजीत कौर ने अपना नाम नूर हुसैन रख लिया है. उसका निकाहनामा और पासपोर्ट की प्रति
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।