एनशॉर्ट्स
Bihar Assembly Election Result 2025: बिहार का कौन होगा मुख्यमंत्री? JDU के नेता श्याम रजक ने किया बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने सभी को चौंका दिया. इस बार एनडीए ने प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी की है, लेकिन जीत के बाद ही अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं. नीतीश कुमार अभी तक बतौर मुख्यमंत्री नौ बार शपथ ले चुके हैं. हालांकि नतीजों के बाद चर्चा है कि चेहरा कोई और भी हो सकता है. इस बीच जनता दल यूनाइटेड के नेता श्याम रजक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर प्रतिक्रिया दी है. श्याम रजक ने बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ''पूरा एनडीए एकजुट है. पांडव एकजुट हैं. हमने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है. वही हमारे मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे.'' भाजपा नेता विनोद तावड़े के बयान के बाद हलचल हुई तेज दरअसल भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने एनडीए की जीत पर प्रतिक्रिया देते
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।