एनशॉर्ट्स
Bihar Election Result 2025: ‘ये नतीजे नहीं सुनामी हैं…’, बिहार में मिली बंपर जीत पर जेपी नड्डा का रिएक्शन, जानें और क्या कहा
बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA को जनता ने प्रचंड बहुमत का समर्थन दिया है. वहीं, अकेले बीजेपी ने बिहार में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है. बिहार में शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) की शाम 6 बजे तक बीजेपी ने 34 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं, 56 विधानसभा सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है. इस प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है. जेपी नड्डा ने शुक्रवार (14 नवंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने सबसे पहले लिखा, ‘बिहार के जनता के बहुत-बहुत प्रणाम. जय सिया राम.’ बीजेपी अध्यक्ष ने बिहार की जनता से क्या कहा? उन्होंने आगे कहा, ‘बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।