एनशॉर्ट्स
Bihar Election Result 2025: बीजेपी के करोड़पति कैंडिडेट को 2,000 रुपये की नेटवर्थ वाले उम्मीदवार ने पिला दिया पानी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को सुबह से मतगणना जारी है. रुझानों में भारतीय जनता पार्टी का एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है. इस बीच एक गरीब उम्मीदवार करोड़ों की संपत्ति वाले कैंडिडेट्स को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं. पीपरा विधानसभा सीट से मैदान में उतरे राजमंगल प्रसाद चौथे नंबर पर बढ़त बनाए हुए हैं. राजमंगल प्रसाद की कुल नेटवर्थ सिर्फ दो हजार रुपये है, लेकिन उनसे आगे जो तीन उम्मीदवार हैं उनके पास करोड़ों की संपत्ति है. पहले नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के श्याम बाबू प्रसाद यादव हैं, जिनके पास कुल 2.4 करोड़ रुपये की संपत्ति है और कोई देनदारी नहीं है. 59 वर्षीय श्याम बाबू प्रसाद 12वीं पास हैं और उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं. दूसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) (CPI-M) के प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद हैं, जिनकी नेटवर्थ 2.2 करोड़ रुपये है और इन पर चार लाख
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।