एनशॉर्ट्स
Bihar Election Result 2025: कांटे की शुरुआत के बाद एकतरफा मुकाबला, जानें दो घंटे की मतगणना के दौरान की बड़ी बातें
बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है, लेकिन शुरुआती दो घंटे में रुझानों ने हर किसी सांसें ऊपर-नीचे कर दीं. सबसे पहले जनसुराज ने पहला रुझान अपने नाम करके खलबली मचाई, लेकिन एनडीए एकतरफा बढ़त हासिल करके एग्जिट पोल्स के दावों को सही साबित करती दिखी. इसके बाद महागठबंधन ने अचानक तेजी दिखाते हुए कांटे की टक्कर दी, लेकिन अब मुकाबला एकतरफा नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती दो घंटे कैसे रहे? इस दौरान किस पार्टी का क्या हाल रहा? एनडीए लगातार आगे, कभी नहीं पिछड़ा शुरुआती दो घंटे के रुझानों की बात करें तो तमाम एग्जिट पोल्स में किए गए दावों को एनडीए ने सही ठहराया. इस गठबंधन ने शुरुआत में ही बढ़त हासिल कर ली और सुबह 10 बजे तक इसे कायम रखा है. हालांकि, जब रुझानों में एनडीए और महागठबंधन के बीच 91-91 सीटों पर टाई हुआ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।