एनशॉर्ट्स
Live: 7 राज्यों की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी, जानें कौन मार रहा बाजी
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के छह राज्यों और जम्मू-कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज की जाएगी. इन सीटों में राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डंपा, ओडिशा की नुआपाड़ा और जम्मू-कश्मीर की बडगाम व नगरोटा सीटें शामिल हैं. बडगाम में 17 उम्मीदवारों के बीच मुकाबलाजम्मू-कश्मीर की बडगाम विधानसभा सीट पर इस बार 17 प्रत्याशी मैदान में हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगा सैयद महमूद अल-मोसावी को टिकट दिया है, जबकि पीडीपी ने आगा सैयद मुंतजिर मेहंदी और भाजपा ने आगा सैयद मोहसिन मोसवी को उम्मीदवार बनाया है. आम आदमी पार्टी ने इस सीट से दीबा खान को चुनाव मैदान में उतारा है. नगरोटा सीट पर 10 प्रत्याशियों की दावेदारीनगरोटा विधानसभा सीट से कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शमीम बेगम को मैदान में उतारा है, भाजपा की ओर से देवयानी राणा चुनाव
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।