एनशॉर्ट्स
तमिलनाडु में बड़ा हादसा टला! बीच हवा में ऐसा क्या हुआ की 'ट्रेनर एयरक्राफ्ट' को करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को एक ऐसी घटना हुई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल, पुदुक्कोट्टई जिले के पास कीरनूर-नर्दमलई मार्ग पर एक छोटे विमान को अचानक सड़क पर उतारा गया है. विमान को सड़क पर उतरते देखकर आसपास के सभी लोग पूरी तरह से चौंक गए. बताया गया है कि यह छोटा विमान कीरनूर मार्ग पर तकनीकी खराबी के कारण उतारा गया था. इस छोटे विमान में दो प्रशिक्षु पायलट सवार थे, जो प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए थे. लेकिन बीच हवा में ही विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, इसलिए उसे आपात स्थिति में कीरनूर-नर्दमलई मार्ग पर उतारा गया. जब विमान की सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई, तब सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी थी. हालांकि, सौभाग्य से छोटा विमान सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान किसी भी वाहन से नहीं टकराई. घायल प्रशिक्षु पायलटों को इलाज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।