एनशॉर्ट्स
‘आप लोग अभी कोर्ट न ही आएं…’, सुप्रीम कोर्ट के जज ने वरिष्ठ वकीलों से क्यों कही ये बात
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर सुप्रीम कोर्ट के जजों ने गहरी चिंता व्यक्त की है. एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए बेहतर होगा कि सभी वरिष्ठ वकील कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल हों. SC में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध, करें इस्तेमाल- जस्टिस नरसिम्हा जस्टिस नरसिम्हा और अतुल चंदुरकर की बेंच ने यह बातें तब कहीं, जब कपिल सिब्बल समेत कई वरिष्ठ वकील कोर्ट में मौजूद थे. इस दौरान जस्टिस नरसिम्हा ने कहा, ‘प्रदूषण के हालात बहुत गंभीर हो गए हैं. आप सब को इस समय कोर्ट नहीं आना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा मौजूद है, उसका उपयोग कीजिए. प्रदूषण से स्वास्थ्य को होने वाला नुकसान स्थायी हो सकता है.’ CJI से उचित कदम को लेकर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।